Saturday, April 11, 2020

लॉकडाउन हटाने पर बढ़ सकता है वायरस का खतरा

आज पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है । कोरोना से बचाव हेतु  विश्व के कई देशों ने पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन लगा रखा है। भारत ने भी 24 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया था। जो कुछ ही दिनों में पूरे होने वाले हैं । अब सवाल ये है कि इस लॉकडाउन को कैसे हटाया जाए। डब्ल्यू एच ओ के प्रमुख टेड्रोस का कहना है कि अगर लॉकडाउन को अभी हटाया गया तो वायरस के फैलने का खतरा और भी बढ़ सकता है । टेड्रोस ने कहा अभी इस लॉकडाउन को जारी रखना चाहिए । सरकारों को अभी हो रहे आर्थिक नुकसानों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। विश्व में कोरोना के मरीजों की संख्या सोलह लाख पहुंच चुकी है ।अब तक इस वायरस से एक लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोप के इटली और स्पेन देश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । इटली ने अब धीरे धीरे कई गैर जरूरी कारखानों को शुरू करने की बात कही है । लॉकडाउन के बाद केवल राशन और मेडिकल की दुकानों को ही खोला जा रहा था। विश्व के कई देश आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु लॉकडाउन हटाने की बात कर रहे हैं। विश्व के अन्य देशों जैसे पुर्तगाल ने एक मई तक इमरजेंसी लगा रखी है , आयरलैंड ने पांच मई और दक्षिण अफ्रीका ने इक्कीस दिन के लॉकडाउन के बाद दो हफ्तों का लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
डब्ल्यू एच ओ के मुताबिक विश्व के सोलह देशों में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बना है । अगर अभी आर्थिक हालातों को सुधारने हेतु लॉकडाउन हटाया गया तो स्थिति आगे बिगड़ सकती है ।
भारत में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या सात हज़ार के पार पहुंच चुकी है । इस वायरस से भारत में अब तक ढाई सौ मौतें हुई हैं। भारत में चौदह अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होना है । उड़ीसा और पंजाब राज्यों में इस लॉकडाउन को आगे जारी रखने का फैसला लिया है । उत्तर प्रदेश ने पंद्रह जिलों को सीज किया है । अभी केद्र और राज्यो के बीच लॉकडाउन को लेके चर्चा हो रही है । देश आर्थिक विशेषज्ञ लॉकडाउन हटाने के पक्ष में हैं तो वहीं देश के डॉक्टर इसे जारी रखने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं ।

1 comment:

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चि...