Thursday, June 2, 2022

पुराने किस्सों से पढ़ी लिखी सीखों का बोध

 .....

अक्सर हम किताबो में, सोशल साइट्स पर ढेरों अच्छी बाते पढ़ते और सुनते रहते है । उस वक्त तो वो बाते अच्छी लगती हैं । धीरे धीरे वो सीख ओझल होती जाती है । और याद भी क्यों रहे भला जब किसी चीज का स्वाद न चखा हो तब तक कैसे उसकी वास्तविकता को जान सकते हैं। 

मैंनेअक्सर बुद्धिजीवियों  को कहते सुना है "वर्तमान में जीना सीखो" । आप सभी भी जानते ही होगे। हो सकता है कई इस बात को आत्मसात कर चुके हो पर मुझे हर बात सीखने में वक्त लगता थोड़ा कमजोर बुद्धि का हूं ।बात छह सात वर्ष पहले की है हम तीन यार एक यात्रा पर निकलते हैं । उस वक्त घर वाले बड़ी मुश्किल से राजी हुए थे । खैर किसी तरह उनको समझा बुझा कर हम लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं । डेढ़ से दो दिनों का थकाने वाला सफर करते करते हम लोग पहुंच जाते है । यात्रा के दौरान कोई खास घटना नही हुई बडी ही साधारण सी यात्रा थी रेलगाड़ी में बैठे और हमारा स्टेशन आने पर उतर गए । वहा पहुंच कर रहने का बंदोबस्त किया और अगले दिन घूमने की योजना पर चर्चा करते करते आंख लग गई । अगली सुबह उठे और  दो ढाई हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित एक चोटी पर जाने का निश्चित हुआ । वहा पहुंचने के लिए किराए पर बाइक भी कर ली । फिर क्या था हम लोग मंजिल की तरफ बढ़ चले । बड़े ही टेढ़े मेढे रास्ते थे  पर मन में उस चोटी पर पहुंचने का अटूट लक्ष्य था कुछ समय बाद हम वहां पहुंच जाते है । फोटो सेल्फी ये सब थोड़ा देर खेले फिर थक कर बैठ जाते है । वहां से जानते है सबसे खूबसूरत दृश्य क्या था वही टेढ़े मेढे थकाने वाले रास्ते जो ऊंचाई से बड़े ही खूबसूरत दिख रहे थे । 

ऐसा ही तो जीवन में होता है हम अपने अपने लक्ष्य साधे बढ़ते जा रहे है की भविष्य में ये हासिल कर लेंगे पर जब वो प्राप्त हो जाता है तो सबसे खूबसूरत उसके लिए किया संघर्ष लगता है और उस दौरान जो लोग साथ थे जिन्हे आप छोड़ देते है आपके लक्ष्य का सबसे बड़ा बाधक समझ कर वो ।। हम जो बीत गया उसकी ग्लानि और जो अप्राप्त है उसकी आशा लिए जिए जा रहे हैं । बिना जाने की  वास्तविक आनंद जो अभी प्राप्त है उसको जीने में है ।।

No comments:

Post a Comment

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चि...