Wednesday, June 15, 2022

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चिढ़ाते जा रहे थे । अब तिवारी जी भी क्या करते काफी समय बाद उनके हाथ ये मौका आया था । चलिए कहानी थोड़ा पीछे से शुरू करते है। चार मित्र राष्ट्रीय पार्क में घूमने के लिए निकलते है रिक्शा ऑटो टैक्सी आदि खेलते खेलते वे पार्क में पहुंच जाते है । ठाकुर साब और तिवारी जी हैं तो बहुत करीबी मित्र पर कोई उन्हें देख कर संभवता दोस्त तो नही कहेगा । दोनो को जब भी कोई विषय मिलता लगते अपने अपने सिद्धांतों को सिद्ध करने । कई बार तो बात इतनी बढ़ जाती थी की लात घूंसा पटका पटकी भी कर लेते थे । पार्क में घूमने के लिए टिकट वगैरा लिया गया । वहीं मालूम चला की साइकिल भी किराए पर ले सकते है । सभी तैयार भी हो गए  पर ठाकुर साहब ने एक स्वाश्यवर्धक ज्ञान की बात फेंक ही । साइकिल से चलना बेहतर रहेगा घूमना भी हो जायेगा और कसरत भी। बस इस ज्ञान को प्राप्त कर सभी साइकिल चुनने चल पड़े । वहां दुविधा ये थी की तीन साइकिल रेंजर थी और एक सादा । अब ठाकुर साब के हाथ रेंजर साइकिल लग गई थी । तिवारी जी सादा साइकिल भांजने लगे मन ही मन तो ठाकुर साब को गरिया ही रहे होंगे पर ज्यादा देर मन की बात दबा ना पाए । हुआ यूं की ठाकुर साब लगे रेंजर साइकिल का गुणगान करने आपने पुराने जीवन के साइकिल से जुड़े किस्से सुनाने । अब वो किस्से कितने सही थे पता नही पर उन बातों ने तिवारी जी की मन की भड़ास बाहर लाने का पूर्ण काम किया । फिर क्या था पंद्रह बीस मिनट की तृतीय विश्व युद्ध के स्तर की बहस  चली । इतने में एशियाई शेर और शेरनी का बोर्ड दिख गया । दोनो ने बहस बंद दी  और लगे शेर देखने । ठाकुर साहब ने मूंछों में हाथ फेरते हुए शेर की तरफ दो चार फिल्मों के डायलॉग फेके अब शेर को समझ नही आए होंगे नही तो जनाब शांत थोड़े बैठे रहते ।  सभी फोटोबाजी करते हुए आगे बढ़ चलते हैं । आगे गौर का बोर्ड दिखाई देता है सभी उसको देखने की लालसा लेकर जोर जोर से साइकिल के पैडल भांजते है पता नही पर थोड़ी देर के लिए सभी में कौन जल्दी पहुंचता है ऐसी प्रतियोगिता छिड़ गई थी । गौर एक गोजातीय पशु है इसे अंग्रजी में Bos gaurus कहते हैं।खैर ठाकुर साहब प्रतियोगिता में जीत जाते है और साइकिल ले जाकर सीधा बाड़ (fence) के पास रोकते हैं और वही से हाफती हुई आवाज में जीत का एलान करते हैं। बाकी सभी लोग अपनी साइकिल को fence से थोड़ा दूर ही खड़ा करके आगे पैदल जाते हैं । कुछ देर बाद ठाकुर साब को एक व्यक्ति जोर से आवाज लगाता है । ये लड़के इधर आओ ,,,,,, थके हारे पसीने से भीगे ठाकुर साब जब अपने लिए ऐसे शब्द सुने तो एक दम चितक कर साइकिल में बैठते है और पूरी ऊर्जा के साथ उस व्यक्ति के पास हवा के वेग से उड़ते हुए पहुंचे और सवाल जवाब शुरू कर दिए । वो व्यक्ति वन विभाग का अधिकारी निकला । हुआ ये थे की ये महानुभाव जोश जोश में साइकिल पार्किंग क्षेत्र से काफी आगे ले जाकर खड़ा कर दिए गौर से बात चीत कर रहे थे । अब गौर ने इन पर गौर तो किया नही । पर उस अधिकारी ने इन पर नो व्हीकल जोन में वाहन ले जाने के लिए फटकार लगा डाली। अब तिवारी जी भी लपक कर क्या मामला है ? ऐसी इच्छा लेकर पहुंच गए ।अधिकारी ने ठाकुर साहब को फाइन भरने को कहने लगा । तिवारी जी ने थोड़ा बहुत राष्ट्रीय पार्क के नियम कानूनों को पढ़ रखा था यूपीएससी के छात्र जो थे । तो उन्होंने कूटनीति दिखाई  वे ठाकुर साब को डांट लगाने लगे । ये बड़ा ही अच्छा मनोवैज्ञानिक तरीका होता है मैंने बचपन में देखा है जब भी पिता जी पैरेंट मीटिंग में स्कूल जाते थे वो मास्टर के सामने मुझे इतना बाते सुना देते थे जिससे मास्टर खुद ही कहता था जाने दीजिए भाई साहब बच्चा है । अब वन अधिकारी फाईन नही लगाता पर वो ठाकुर साब से पांच उठक बैठक जरूर करवा देता है । बस फिर क्या था तिवारी जी ने जोर से हस्ते हुए कहा सजा के साथ कसरत भी हो गई क्यों ठाकुर साब।।


निर्दोष लेखनी


Thursday, June 2, 2022

पुराने किस्सों से पढ़ी लिखी सीखों का बोध

 .....

अक्सर हम किताबो में, सोशल साइट्स पर ढेरों अच्छी बाते पढ़ते और सुनते रहते है । उस वक्त तो वो बाते अच्छी लगती हैं । धीरे धीरे वो सीख ओझल होती जाती है । और याद भी क्यों रहे भला जब किसी चीज का स्वाद न चखा हो तब तक कैसे उसकी वास्तविकता को जान सकते हैं। 

मैंनेअक्सर बुद्धिजीवियों  को कहते सुना है "वर्तमान में जीना सीखो" । आप सभी भी जानते ही होगे। हो सकता है कई इस बात को आत्मसात कर चुके हो पर मुझे हर बात सीखने में वक्त लगता थोड़ा कमजोर बुद्धि का हूं ।बात छह सात वर्ष पहले की है हम तीन यार एक यात्रा पर निकलते हैं । उस वक्त घर वाले बड़ी मुश्किल से राजी हुए थे । खैर किसी तरह उनको समझा बुझा कर हम लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं । डेढ़ से दो दिनों का थकाने वाला सफर करते करते हम लोग पहुंच जाते है । यात्रा के दौरान कोई खास घटना नही हुई बडी ही साधारण सी यात्रा थी रेलगाड़ी में बैठे और हमारा स्टेशन आने पर उतर गए । वहा पहुंच कर रहने का बंदोबस्त किया और अगले दिन घूमने की योजना पर चर्चा करते करते आंख लग गई । अगली सुबह उठे और  दो ढाई हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित एक चोटी पर जाने का निश्चित हुआ । वहा पहुंचने के लिए किराए पर बाइक भी कर ली । फिर क्या था हम लोग मंजिल की तरफ बढ़ चले । बड़े ही टेढ़े मेढे रास्ते थे  पर मन में उस चोटी पर पहुंचने का अटूट लक्ष्य था कुछ समय बाद हम वहां पहुंच जाते है । फोटो सेल्फी ये सब थोड़ा देर खेले फिर थक कर बैठ जाते है । वहां से जानते है सबसे खूबसूरत दृश्य क्या था वही टेढ़े मेढे थकाने वाले रास्ते जो ऊंचाई से बड़े ही खूबसूरत दिख रहे थे । 

ऐसा ही तो जीवन में होता है हम अपने अपने लक्ष्य साधे बढ़ते जा रहे है की भविष्य में ये हासिल कर लेंगे पर जब वो प्राप्त हो जाता है तो सबसे खूबसूरत उसके लिए किया संघर्ष लगता है और उस दौरान जो लोग साथ थे जिन्हे आप छोड़ देते है आपके लक्ष्य का सबसे बड़ा बाधक समझ कर वो ।। हम जो बीत गया उसकी ग्लानि और जो अप्राप्त है उसकी आशा लिए जिए जा रहे हैं । बिना जाने की  वास्तविक आनंद जो अभी प्राप्त है उसको जीने में है ।।

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चि...