Wednesday, June 15, 2022

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चिढ़ाते जा रहे थे । अब तिवारी जी भी क्या करते काफी समय बाद उनके हाथ ये मौका आया था । चलिए कहानी थोड़ा पीछे से शुरू करते है। चार मित्र राष्ट्रीय पार्क में घूमने के लिए निकलते है रिक्शा ऑटो टैक्सी आदि खेलते खेलते वे पार्क में पहुंच जाते है । ठाकुर साब और तिवारी जी हैं तो बहुत करीबी मित्र पर कोई उन्हें देख कर संभवता दोस्त तो नही कहेगा । दोनो को जब भी कोई विषय मिलता लगते अपने अपने सिद्धांतों को सिद्ध करने । कई बार तो बात इतनी बढ़ जाती थी की लात घूंसा पटका पटकी भी कर लेते थे । पार्क में घूमने के लिए टिकट वगैरा लिया गया । वहीं मालूम चला की साइकिल भी किराए पर ले सकते है । सभी तैयार भी हो गए  पर ठाकुर साहब ने एक स्वाश्यवर्धक ज्ञान की बात फेंक ही । साइकिल से चलना बेहतर रहेगा घूमना भी हो जायेगा और कसरत भी। बस इस ज्ञान को प्राप्त कर सभी साइकिल चुनने चल पड़े । वहां दुविधा ये थी की तीन साइकिल रेंजर थी और एक सादा । अब ठाकुर साब के हाथ रेंजर साइकिल लग गई थी । तिवारी जी सादा साइकिल भांजने लगे मन ही मन तो ठाकुर साब को गरिया ही रहे होंगे पर ज्यादा देर मन की बात दबा ना पाए । हुआ यूं की ठाकुर साब लगे रेंजर साइकिल का गुणगान करने आपने पुराने जीवन के साइकिल से जुड़े किस्से सुनाने । अब वो किस्से कितने सही थे पता नही पर उन बातों ने तिवारी जी की मन की भड़ास बाहर लाने का पूर्ण काम किया । फिर क्या था पंद्रह बीस मिनट की तृतीय विश्व युद्ध के स्तर की बहस  चली । इतने में एशियाई शेर और शेरनी का बोर्ड दिख गया । दोनो ने बहस बंद दी  और लगे शेर देखने । ठाकुर साहब ने मूंछों में हाथ फेरते हुए शेर की तरफ दो चार फिल्मों के डायलॉग फेके अब शेर को समझ नही आए होंगे नही तो जनाब शांत थोड़े बैठे रहते ।  सभी फोटोबाजी करते हुए आगे बढ़ चलते हैं । आगे गौर का बोर्ड दिखाई देता है सभी उसको देखने की लालसा लेकर जोर जोर से साइकिल के पैडल भांजते है पता नही पर थोड़ी देर के लिए सभी में कौन जल्दी पहुंचता है ऐसी प्रतियोगिता छिड़ गई थी । गौर एक गोजातीय पशु है इसे अंग्रजी में Bos gaurus कहते हैं।खैर ठाकुर साहब प्रतियोगिता में जीत जाते है और साइकिल ले जाकर सीधा बाड़ (fence) के पास रोकते हैं और वही से हाफती हुई आवाज में जीत का एलान करते हैं। बाकी सभी लोग अपनी साइकिल को fence से थोड़ा दूर ही खड़ा करके आगे पैदल जाते हैं । कुछ देर बाद ठाकुर साब को एक व्यक्ति जोर से आवाज लगाता है । ये लड़के इधर आओ ,,,,,, थके हारे पसीने से भीगे ठाकुर साब जब अपने लिए ऐसे शब्द सुने तो एक दम चितक कर साइकिल में बैठते है और पूरी ऊर्जा के साथ उस व्यक्ति के पास हवा के वेग से उड़ते हुए पहुंचे और सवाल जवाब शुरू कर दिए । वो व्यक्ति वन विभाग का अधिकारी निकला । हुआ ये थे की ये महानुभाव जोश जोश में साइकिल पार्किंग क्षेत्र से काफी आगे ले जाकर खड़ा कर दिए गौर से बात चीत कर रहे थे । अब गौर ने इन पर गौर तो किया नही । पर उस अधिकारी ने इन पर नो व्हीकल जोन में वाहन ले जाने के लिए फटकार लगा डाली। अब तिवारी जी भी लपक कर क्या मामला है ? ऐसी इच्छा लेकर पहुंच गए ।अधिकारी ने ठाकुर साहब को फाइन भरने को कहने लगा । तिवारी जी ने थोड़ा बहुत राष्ट्रीय पार्क के नियम कानूनों को पढ़ रखा था यूपीएससी के छात्र जो थे । तो उन्होंने कूटनीति दिखाई  वे ठाकुर साब को डांट लगाने लगे । ये बड़ा ही अच्छा मनोवैज्ञानिक तरीका होता है मैंने बचपन में देखा है जब भी पिता जी पैरेंट मीटिंग में स्कूल जाते थे वो मास्टर के सामने मुझे इतना बाते सुना देते थे जिससे मास्टर खुद ही कहता था जाने दीजिए भाई साहब बच्चा है । अब वन अधिकारी फाईन नही लगाता पर वो ठाकुर साब से पांच उठक बैठक जरूर करवा देता है । बस फिर क्या था तिवारी जी ने जोर से हस्ते हुए कहा सजा के साथ कसरत भी हो गई क्यों ठाकुर साब।।


निर्दोष लेखनी


Thursday, June 2, 2022

पुराने किस्सों से पढ़ी लिखी सीखों का बोध

 .....

अक्सर हम किताबो में, सोशल साइट्स पर ढेरों अच्छी बाते पढ़ते और सुनते रहते है । उस वक्त तो वो बाते अच्छी लगती हैं । धीरे धीरे वो सीख ओझल होती जाती है । और याद भी क्यों रहे भला जब किसी चीज का स्वाद न चखा हो तब तक कैसे उसकी वास्तविकता को जान सकते हैं। 

मैंनेअक्सर बुद्धिजीवियों  को कहते सुना है "वर्तमान में जीना सीखो" । आप सभी भी जानते ही होगे। हो सकता है कई इस बात को आत्मसात कर चुके हो पर मुझे हर बात सीखने में वक्त लगता थोड़ा कमजोर बुद्धि का हूं ।बात छह सात वर्ष पहले की है हम तीन यार एक यात्रा पर निकलते हैं । उस वक्त घर वाले बड़ी मुश्किल से राजी हुए थे । खैर किसी तरह उनको समझा बुझा कर हम लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं । डेढ़ से दो दिनों का थकाने वाला सफर करते करते हम लोग पहुंच जाते है । यात्रा के दौरान कोई खास घटना नही हुई बडी ही साधारण सी यात्रा थी रेलगाड़ी में बैठे और हमारा स्टेशन आने पर उतर गए । वहा पहुंच कर रहने का बंदोबस्त किया और अगले दिन घूमने की योजना पर चर्चा करते करते आंख लग गई । अगली सुबह उठे और  दो ढाई हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित एक चोटी पर जाने का निश्चित हुआ । वहा पहुंचने के लिए किराए पर बाइक भी कर ली । फिर क्या था हम लोग मंजिल की तरफ बढ़ चले । बड़े ही टेढ़े मेढे रास्ते थे  पर मन में उस चोटी पर पहुंचने का अटूट लक्ष्य था कुछ समय बाद हम वहां पहुंच जाते है । फोटो सेल्फी ये सब थोड़ा देर खेले फिर थक कर बैठ जाते है । वहां से जानते है सबसे खूबसूरत दृश्य क्या था वही टेढ़े मेढे थकाने वाले रास्ते जो ऊंचाई से बड़े ही खूबसूरत दिख रहे थे । 

ऐसा ही तो जीवन में होता है हम अपने अपने लक्ष्य साधे बढ़ते जा रहे है की भविष्य में ये हासिल कर लेंगे पर जब वो प्राप्त हो जाता है तो सबसे खूबसूरत उसके लिए किया संघर्ष लगता है और उस दौरान जो लोग साथ थे जिन्हे आप छोड़ देते है आपके लक्ष्य का सबसे बड़ा बाधक समझ कर वो ।। हम जो बीत गया उसकी ग्लानि और जो अप्राप्त है उसकी आशा लिए जिए जा रहे हैं । बिना जाने की  वास्तविक आनंद जो अभी प्राप्त है उसको जीने में है ।।

Saturday, April 11, 2020

लॉकडाउन हटाने पर बढ़ सकता है वायरस का खतरा

आज पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है । कोरोना से बचाव हेतु  विश्व के कई देशों ने पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन लगा रखा है। भारत ने भी 24 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया था। जो कुछ ही दिनों में पूरे होने वाले हैं । अब सवाल ये है कि इस लॉकडाउन को कैसे हटाया जाए। डब्ल्यू एच ओ के प्रमुख टेड्रोस का कहना है कि अगर लॉकडाउन को अभी हटाया गया तो वायरस के फैलने का खतरा और भी बढ़ सकता है । टेड्रोस ने कहा अभी इस लॉकडाउन को जारी रखना चाहिए । सरकारों को अभी हो रहे आर्थिक नुकसानों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। विश्व में कोरोना के मरीजों की संख्या सोलह लाख पहुंच चुकी है ।अब तक इस वायरस से एक लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोप के इटली और स्पेन देश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । इटली ने अब धीरे धीरे कई गैर जरूरी कारखानों को शुरू करने की बात कही है । लॉकडाउन के बाद केवल राशन और मेडिकल की दुकानों को ही खोला जा रहा था। विश्व के कई देश आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु लॉकडाउन हटाने की बात कर रहे हैं। विश्व के अन्य देशों जैसे पुर्तगाल ने एक मई तक इमरजेंसी लगा रखी है , आयरलैंड ने पांच मई और दक्षिण अफ्रीका ने इक्कीस दिन के लॉकडाउन के बाद दो हफ्तों का लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
डब्ल्यू एच ओ के मुताबिक विश्व के सोलह देशों में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बना है । अगर अभी आर्थिक हालातों को सुधारने हेतु लॉकडाउन हटाया गया तो स्थिति आगे बिगड़ सकती है ।
भारत में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या सात हज़ार के पार पहुंच चुकी है । इस वायरस से भारत में अब तक ढाई सौ मौतें हुई हैं। भारत में चौदह अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होना है । उड़ीसा और पंजाब राज्यों में इस लॉकडाउन को आगे जारी रखने का फैसला लिया है । उत्तर प्रदेश ने पंद्रह जिलों को सीज किया है । अभी केद्र और राज्यो के बीच लॉकडाउन को लेके चर्चा हो रही है । देश आर्थिक विशेषज्ञ लॉकडाउन हटाने के पक्ष में हैं तो वहीं देश के डॉक्टर इसे जारी रखने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं ।

Monday, March 30, 2020

लॉकडाउन समाधान है या समस्या

एक बार की बात है , दो व्यक्तियों के बीच तलवार बाजी की प्रतियोगिता आयोजित हुई । दोनों को तैयारी करने के लिए चौबीस घंटे का समय दिया गया । दोनों में से एक ने अपना अधिकतर समय तलवार चलाने के कौशल को सुधारने में लगा दिया और दूसरे ने मिले समय का अस्सी फीसदी समय अपनी तलवार को धार देने में निकाल दिया । मुझे नहीं मालूम कि क्या नतीजा हुआ होगा उस प्रतियोगिता का परंतु इतना जरूर कह सकता हूं किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए साधनों का सही नियोजन और नियोजित कार्यक्रमों का सही ढंग से संचालन दोनों ही बहुत जरूरी होता है। कोरोना से आज पूरा विश्व लड़ रहा है । ये एक ऐसा दुश्मन है जो दिखाई नहीं देता और इसे मारने की तलवार भी अभी नहीं बन पाई है । दिन प्रतिदिन कोरोना से पीड़ित लोगों का आंकड़ा  बढ़ाता जा रहा है । क्या पता आगे ये और कितना बढ़ेगा । हमारी सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है । पहले ये लॉकडाउन तीन ही दिनों का था। बाद में इसे बढ़ाकर 21 दिनों का कर दिया गया है। इस लॉकडाउन से इस वायरस को खत्म तो नहीं कर सकते पर हा इससे कुछ फायदा जरूर होगा जैसे इसका फैलाव काम किया जा सकता है और बेहतर मेडिकल व्यवस्था प्रदान करने में मदद कर सकता है ।
कोरोना की समस्या से ना जाने और कितनी समस्याएं पैदा हो गई है , और भी आगे ना जाने कितनी और पैदा होंगी। उनकी एक लम्बी फेहरिस्त है । हमारे देश का एक बहुत बड़ा समूह है जो दैनिक मजदूरी पर जीवन यापन करता है । बड़े-बड़े शहरों में ये लोग काम करते और अपने परिवार को पालते हैं। इस लॉकडाउन के हो जाने से इनको सबसे जादा नुकसान पहुंचा है । लाखों की संख्या में ये लोग अपने घरों से दूर फसे हुए हैं । इनके पास ना तो अधिक पैसा है ना ही भोजन । ये लोग तो लॉकडाउन और क्वारांटाइन जैसे शब्दों से भी शायद कोई वास्ता नहीं रखते होंगे । ये सभी लोग अपने गांव , घरों को जाने लगे हैं । बस और ट्रेन कि सुविधाएं ना होने की वजह से ये लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं । अब इन गरीब मजदूरों की समस्या खाना , पानी और रहने के लिए जगह बन गया है ।  सरकार ने इन सभी मजदूरों को इनके घर तक पहुंचाने के लिए बस उपलब्ध करवा तो दी है परन्तु ये सभी लोग अपने अपने राज्य जिले गांव की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे । यहां सीमाओं पर इन्हें 14 दिन के क्वारेंटेन में रखा जाएगा।

गरीब और मजदूरों की सहायता जिम्मेदारी से जादा दिखावा बनती जा रही है

सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने लगी है। कोई भी पार्टी या सरकार इन गरीबों की समस्या से कोई वास्ता नहीं रखती । उन्हें इन मजदूरों की सुविधाओं की चिंता नहीं है वो तो बस हर समय  वोट बैंक बटोरने  और अपने प्रचार के कामों में लगी रहती हैं । इस मुश्किल घड़ी में भी उन्हें चिंता है अपनी पार्टी की छवि की उन्हे चिंता है खाना वितरित करते वीडियो बनाने की और उसे ट्रोल करने की । ये सब करने से वो जनता का दिल जीतने में तो कामयाब हो रहे है मगर सवाल ये है कि ये युद्ध कोरोना को हराने का है उस लड़ाई में कहां खड़े है । इतनी बड़ी आबादी को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने से क्या ये वायरस नहीं फैलेगा? क्या होगा अगर ये वायरस ने गांव में अपनी पहुंच बना ली?
ऐसा नहीं है कि ये पहली महामारी है इससे पहले भी कई बीमारियां आयी और उनसे लड़ने में हम सफल भी हुए । इतिहास की कुछ बीमारियां को छोड़ दे तो हम जादातार बीमारियों में काबू पा चुके हैं। जब वर्ष २००२ -०३ में SARS आया था, तब उससे लड़ने में हम कामयाब हुए थे । उस वाइरस को जल्द ही काबू कर लिया गया था । उसकी पहुंच भी सीमित कर दी गई थी । परन्तु क्या उस समय आए इस वायरस से हमने कोई सीख नहीं ली। उस समय जब ये sars वायरस चीन में आया था तब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जल्द ही यातायात पर नियंत्रण लगा दिया था और तो और इस वायरस की सही जानकारी सभी तक समय रहते पहुंचा दी गई थी । परंतु आज बीस वर्ष के बाद आए इस वायरस से लडने में हम इतने नाकामयाब कैसे हो सकते है । समय रहते इसके बारे में कोई बड़े कदम क्यों नहीं उठाए गए ।
देश में हुए इस लॉकडाउन से पूरा व्यापर ठप्प पड़ गया है । देश  की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है । बैंको पर एनपीए का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। देश की जीडीपी और कर्ज का अनुपात भी बहुत जादा है।
आरबीआई गवर्नर ने कहा भी है कि हो सकता है राज्यो के कल्याणकारी कार्यों के सफल बनाने के लिए अभी और कर्ज लेना पड़ सकता है । ये देश का बहुत नाजुक समय है । देश और राज्य की सरकारों के एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा । अपनी पार्टी की छवि में अधिक ध्यान ना देकर कोराना से जंग लड़ने में ऊर्जा लगानी होगी ।

आकाशदीप द्विवेदी

Tuesday, March 24, 2020

हंता वायरस , चीन में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु


नमस्कार दोस्तों वर्तमान में जहां पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है , वहीं आज एक नया वायरस सोशल मीडिया में घूम रहा है। इसका नाम हंतावायरस है। इस हंतावायरस ने चीन के युवान प्रोविंस के एक व्यक्ति की जान ली है। यह व्यक्ति काम के सिलसिले से बस से यात्रा कर रहा था उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल टीम ने इस व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे 32 यात्रियों की भी जांच की। सभी व्यक्ति इस वायरस से मुक्त पाए गए।
वैसे आपको बता दूं यह वायरस कोई नया नहीं है । यह वायरस वर्ष उन्नीस सौ सत्तर में साउथ कोरिया में पाया गया था। इस वायरस की दवाएं पहले से ही मौजूद है । यह वायरस कोरोना की तरह हवा से संक्रमण नहीं फैलाता है । मानव में यह वायरस चूहों से फैलता है । यदि कोई व्यक्ति संक्रमित चूहे के संपर्क में आता है या यह संक्रमित चूहा उसे काट लेता है तो संभावना है कि वह व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ जाएगा और समय पर इलाज न मिले तो उस व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है । इस वायरस के कारण HPS (Hantavirus
 Pulmonary Syndrome) श्वसनतंत्र सम्बन्धी बीमारी होती है ।
वायरस के और भी लक्षण मरीज में देखे जाते हैं जैसे बुखार का आना , शारीरिक थकान मुख्यता जांघों और कूल्हों में , कभी- कभी पेट में भी समस्या उत्पन्न कर देता है।
यह वायरस कोरोना जैसा संक्रामक नहीं है । इस वायरस का फैलाव  चूहों से होता है । किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में  वायरस पहुंचने के बहुत ही दुर्लभ केस देखे गए हैं। आमतौर पर इस वायरस के केस यूरोप , उत्तरी अमेरिका ,दक्षिणी अमेरिका  और कोरिया में देखे गए है। इस वायरस से अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।  कोरोना से जंग जारी रखे और सोशल मीडिया में कौफ ना फैलाएं । अपने आस पास साफ सफाई रखिए और कोरोना के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करिए ।



Monday, March 23, 2020

मध्यप्रदेश में बीजेपी वापस आयी

सोमवार को मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई,  शिवराज सिंह चौहान मुख्य मंत्री बने । वे चौथी बार मुख्य मंत्री के पद पर आसीन हुए है। उन्होंने पार्टी के सदस्यों से खुशियां मानने को मना किया है । उन्होंने कहा देश अभी बड़े संकट से जूझ रहा है हम सभी को मिलकर पहले उस संकट से लड़ना है। पिछले दिनों कांग्रेस सरकार के कुछ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी पार्टी को समर्थन दे दिया था । जिसके चलते कांग्रेस सरकार ने अपना बहुमत खो दिया था । बीजेपी पार्टी ने अपना बहुमत सिद्ध करके मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक मजबूत नेता है फिर भी पार्टी ने शिवराज सिंह की प्रसिद्धि को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।शनिवार को बीजेपी विधायकों की मीटिंग होनी थी जो  लॉकडाउन की स्थिति के चलते नहीं हो सकी अचानक से ये मीटिंग सोमवार को संपन्न हुई । कुछ सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए मीटिंग में भाग लिया। सभी विधायकों ने मास्क पहनकर मीटिंग में हिस्सा लिया।

देश में लॉकडाउन का समय बढ़ा, नियमो का पालन न करने पर होगी कठोर कार्रवाई

सोमवार को सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए लॉक डाउन को बढ़ा दिया है। सरकार ने देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में  लॉकडाउन किया है । देश में 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। लॉकडाउन शहरों में मेट्रो , बस , टैक्सी आदि सेवाओं को भी बंद के दिया गया है । सरकार ने देश के सभी नागरिकों को अपने अपने घरों में रहने की सलाह दी है । सरकार ने लॉकडाउन को ना मानने वालों के खिलाफ कड़ाई करने के भी निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं । कृपया अपने आप को इस बीमारी से बचाएं । राज्य सरकारों के नियमो का पालन करें । खान पान की सामग्री , दूध ,सब्जी आदि नियमित रूप से उपलब्ध होते रहेंगे।सभी इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी । अब तक कोराना से पीड़ितों का आंकड़ा 433 पहुंच चुका है,  24 व्यक्तियों को बीमारी से मुक्त किया जा चुका है तथा 7 की मृत्यु हो चुकी है।

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चि...