एक बार की बात है , दो व्यक्तियों के बीच तलवार बाजी की प्रतियोगिता आयोजित हुई । दोनों को तैयारी करने के लिए चौबीस घंटे का समय दिया गया । दोनों में से एक ने अपना अधिकतर समय तलवार चलाने के कौशल को सुधारने में लगा दिया और दूसरे ने मिले समय का अस्सी फीसदी समय अपनी तलवार को धार देने में निकाल दिया । मुझे नहीं मालूम कि क्या नतीजा हुआ होगा उस प्रतियोगिता का परंतु इतना जरूर कह सकता हूं किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए साधनों का सही नियोजन और नियोजित कार्यक्रमों का सही ढंग से संचालन दोनों ही बहुत जरूरी होता है। कोरोना से आज पूरा विश्व लड़ रहा है । ये एक ऐसा दुश्मन है जो दिखाई नहीं देता और इसे मारने की तलवार भी अभी नहीं बन पाई है । दिन प्रतिदिन कोरोना से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़ाता जा रहा है । क्या पता आगे ये और कितना बढ़ेगा । हमारी सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है । पहले ये लॉकडाउन तीन ही दिनों का था। बाद में इसे बढ़ाकर 21 दिनों का कर दिया गया है। इस लॉकडाउन से इस वायरस को खत्म तो नहीं कर सकते पर हा इससे कुछ फायदा जरूर होगा जैसे इसका फैलाव काम किया जा सकता है और बेहतर मेडिकल व्यवस्था प्रदान करने में मदद कर सकता है ।
कोरोना की समस्या से ना जाने और कितनी समस्याएं पैदा हो गई है , और भी आगे ना जाने कितनी और पैदा होंगी। उनकी एक लम्बी फेहरिस्त है । हमारे देश का एक बहुत बड़ा समूह है जो दैनिक मजदूरी पर जीवन यापन करता है । बड़े-बड़े शहरों में ये लोग काम करते और अपने परिवार को पालते हैं। इस लॉकडाउन के हो जाने से इनको सबसे जादा नुकसान पहुंचा है । लाखों की संख्या में ये लोग अपने घरों से दूर फसे हुए हैं । इनके पास ना तो अधिक पैसा है ना ही भोजन । ये लोग तो लॉकडाउन और क्वारांटाइन जैसे शब्दों से भी शायद कोई वास्ता नहीं रखते होंगे । ये सभी लोग अपने गांव , घरों को जाने लगे हैं । बस और ट्रेन कि सुविधाएं ना होने की वजह से ये लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं । अब इन गरीब मजदूरों की समस्या खाना , पानी और रहने के लिए जगह बन गया है । सरकार ने इन सभी मजदूरों को इनके घर तक पहुंचाने के लिए बस उपलब्ध करवा तो दी है परन्तु ये सभी लोग अपने अपने राज्य जिले गांव की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे । यहां सीमाओं पर इन्हें 14 दिन के क्वारेंटेन में रखा जाएगा।
ऐसा नहीं है कि ये पहली महामारी है इससे पहले भी कई बीमारियां आयी और उनसे लड़ने में हम सफल भी हुए । इतिहास की कुछ बीमारियां को छोड़ दे तो हम जादातार बीमारियों में काबू पा चुके हैं। जब वर्ष २००२ -०३ में SARS आया था, तब उससे लड़ने में हम कामयाब हुए थे । उस वाइरस को जल्द ही काबू कर लिया गया था । उसकी पहुंच भी सीमित कर दी गई थी । परन्तु क्या उस समय आए इस वायरस से हमने कोई सीख नहीं ली। उस समय जब ये sars वायरस चीन में आया था तब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जल्द ही यातायात पर नियंत्रण लगा दिया था और तो और इस वायरस की सही जानकारी सभी तक समय रहते पहुंचा दी गई थी । परंतु आज बीस वर्ष के बाद आए इस वायरस से लडने में हम इतने नाकामयाब कैसे हो सकते है । समय रहते इसके बारे में कोई बड़े कदम क्यों नहीं उठाए गए ।
देश में हुए इस लॉकडाउन से पूरा व्यापर ठप्प पड़ गया है । देश की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है । बैंको पर एनपीए का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। देश की जीडीपी और कर्ज का अनुपात भी बहुत जादा है।
आरबीआई गवर्नर ने कहा भी है कि हो सकता है राज्यो के कल्याणकारी कार्यों के सफल बनाने के लिए अभी और कर्ज लेना पड़ सकता है । ये देश का बहुत नाजुक समय है । देश और राज्य की सरकारों के एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा । अपनी पार्टी की छवि में अधिक ध्यान ना देकर कोराना से जंग लड़ने में ऊर्जा लगानी होगी ।
कोरोना की समस्या से ना जाने और कितनी समस्याएं पैदा हो गई है , और भी आगे ना जाने कितनी और पैदा होंगी। उनकी एक लम्बी फेहरिस्त है । हमारे देश का एक बहुत बड़ा समूह है जो दैनिक मजदूरी पर जीवन यापन करता है । बड़े-बड़े शहरों में ये लोग काम करते और अपने परिवार को पालते हैं। इस लॉकडाउन के हो जाने से इनको सबसे जादा नुकसान पहुंचा है । लाखों की संख्या में ये लोग अपने घरों से दूर फसे हुए हैं । इनके पास ना तो अधिक पैसा है ना ही भोजन । ये लोग तो लॉकडाउन और क्वारांटाइन जैसे शब्दों से भी शायद कोई वास्ता नहीं रखते होंगे । ये सभी लोग अपने गांव , घरों को जाने लगे हैं । बस और ट्रेन कि सुविधाएं ना होने की वजह से ये लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं । अब इन गरीब मजदूरों की समस्या खाना , पानी और रहने के लिए जगह बन गया है । सरकार ने इन सभी मजदूरों को इनके घर तक पहुंचाने के लिए बस उपलब्ध करवा तो दी है परन्तु ये सभी लोग अपने अपने राज्य जिले गांव की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे । यहां सीमाओं पर इन्हें 14 दिन के क्वारेंटेन में रखा जाएगा।
गरीब और मजदूरों की सहायता जिम्मेदारी से जादा दिखावा बनती जा रही है
सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने लगी है। कोई भी पार्टी या सरकार इन गरीबों की समस्या से कोई वास्ता नहीं रखती । उन्हें इन मजदूरों की सुविधाओं की चिंता नहीं है वो तो बस हर समय वोट बैंक बटोरने और अपने प्रचार के कामों में लगी रहती हैं । इस मुश्किल घड़ी में भी उन्हें चिंता है अपनी पार्टी की छवि की उन्हे चिंता है खाना वितरित करते वीडियो बनाने की और उसे ट्रोल करने की । ये सब करने से वो जनता का दिल जीतने में तो कामयाब हो रहे है मगर सवाल ये है कि ये युद्ध कोरोना को हराने का है उस लड़ाई में कहां खड़े है । इतनी बड़ी आबादी को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने से क्या ये वायरस नहीं फैलेगा? क्या होगा अगर ये वायरस ने गांव में अपनी पहुंच बना ली?ऐसा नहीं है कि ये पहली महामारी है इससे पहले भी कई बीमारियां आयी और उनसे लड़ने में हम सफल भी हुए । इतिहास की कुछ बीमारियां को छोड़ दे तो हम जादातार बीमारियों में काबू पा चुके हैं। जब वर्ष २००२ -०३ में SARS आया था, तब उससे लड़ने में हम कामयाब हुए थे । उस वाइरस को जल्द ही काबू कर लिया गया था । उसकी पहुंच भी सीमित कर दी गई थी । परन्तु क्या उस समय आए इस वायरस से हमने कोई सीख नहीं ली। उस समय जब ये sars वायरस चीन में आया था तब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जल्द ही यातायात पर नियंत्रण लगा दिया था और तो और इस वायरस की सही जानकारी सभी तक समय रहते पहुंचा दी गई थी । परंतु आज बीस वर्ष के बाद आए इस वायरस से लडने में हम इतने नाकामयाब कैसे हो सकते है । समय रहते इसके बारे में कोई बड़े कदम क्यों नहीं उठाए गए ।