आज विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में हम लोगो ने बहुत तरक्की कर ली है । बात धरती से आसमान के ग्रहों तक जाने की हो या लाखों वर्षों पुरानी सभ्यताओं की जानकारी की सभी क्षेत्रों में हम आगे बढ़ रहें है । फिर भी प्रकृति के आगे हमेशा ही मनुष्य मूकी खाते आए हैं।
आज के इस दौर में हमारे पास कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज है, फिर भी कोरोना से लडने में असमर्थ हैं। कोरोना या COVID-19 महामारी के रूप में पूरे विश्व की समस्या बना है। चीन के वुहान क्षेत्र में शुरू हुई ये बीमारी आज इटली, फ्रांस, अमेरिका, ईरान , भारत जैसे कई देशों की समस्या बन गई है। इस बीमारी ने धीरे - धीरे महामारी का रूप ले लिया है। दिन - प्रतिदिन इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। विश्व के बहुत से देश कोरोना विषाणु की चपेट में आ चुके हैं। COVID-19 का इलाज कब तक खोजा जाएगा इसकी जानकारी अभी किसी के पास नहीं है। वर्तमान में सरकार ने इससे बचने के कई दिशा निर्देश जारी किए है। एक जिम्मेदार नागरिक और समझदार मनुष्य होने के नाते सभी लोगो को उन दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन्नीस सौ अठारह में स्पेनिश फ्लू नाम की महामारी फैली थी । उस महामारी की चपेट में आकर पांच करोड़ लोगों की मृत्यु हुई थी । स्पेनिश फ्लू नाम की इस महामारी से भारत भी नहीं बच पाया था। आंकड़ों को देखे तो उस महामारी से भारत की पौने दो करोड़ आबादी की जान गई थी । उस समय भारत एक गुलाम देश था । ना तो जागरूकता फैलाने के उचित संसाधन मौजूद थे ना ही उस वक्त की सरकार के द्वारा सही कदम उठाए गए थे।आज हमारे पास आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण मौजूद है । हमारे वैज्ञानिक आज कोरोना विषाणु की आकृति और उसका जीन जानने में सफल हो गए हैं। वैज्ञानिकों ने जल्द ही कोरोना का इलाज खोजने का दावा भी किया है। 1918 की इस बीमारी ने भारत की जनगणना के आंकड़े बहुत नीचे गिरा दिए थे ।विश्व की एक तिहाई आबादी उस महामारी से खत्म हो गई थी। महामारी किसी भी देश को जान कि हानि तो होती ही है इसके साथ ही आर्थिक रूप से उस देश पर तथा विश्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्नीस सौ अठारह की उस बीमारी की चपेट में महात्मा गांधी भी आ गए थे । उस वक्त भारत में दवाओं का अभाव था । क्रांतिकारी आंदोलन के चलते लोग विदेशी दवाओं का प्रयोग भी कम किया करते थे । उस महामारी की वजह से देश की जनसंख्या में पहली बार गिरावट दर्ज की गई थी।
आज सोशल मीडिया का दौर है । कोई भी जानकारी आसानी से कहीं भी पहुंचाई जा सकती है । Covid-19 के बारे में सभी लोगों को जागरूक होना आवश्यक है । जागरूकता ही किसी महामारी का पहला इलाज होता है । सभी लोगों को इस बीमारी के बारे में सही सूचनाएं प्रसारित करने में सहयोग करना चाहिए।
प्रधानमंत्री जी ने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए देश को संबोधित किया है। उन्होंने ने रोज प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री की आपूर्ति करने का वायदा भी किया है। देश के सभी हिस्सों में इस बीमारी से बचाव के लिए कई कदम सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं । सरकार का ये योगदान सराहनीय है। सभी लोगों को इस बीमारी को हराने में योगदान करने की जरुरत है। घर से कम निकलें, अधिक भीड़ वाले इलाकों में मत जाएं, डॉक्टरों के द्वारा बताए गए बचाव के उपायों का पालन करें। बीमारी से घबराएं नहीं ना ही अफवाहों को फैलाएं।
आकाशदीप द्विवेदी

No comments:
Post a Comment