Sunday, March 1, 2020

दिल वालों की दिल्ली को लगी साम्प्रदायिकता की बुरी नज़र

राजधानी दिल्ली के कई घर शोक में डूबे हुए है । सांप्रदायिक दंगो से न केवल देश की एकता अखंडता को क्षति  पहुंचती है , बल्कि इन  दंगो में शिकार हुए आम जनता को भी भारी कष्ट भुगतना पड़ता है।
दिल्ली के उत्तर - पूर्व क्षेत्र के कुछ हिस्सो में सीएए को लेकर विरोध चल रहा था। बाईस फरवरी को कुछ सीएए समर्थको ने वहां जाकर विरोध प्रदर्शनकरियो को सड़क जाम हटाने के बहाने को लेकर चेतावनी दी । अगले दिन अपनी चेतावनी के मुताबिक सीएए समर्थक भी धरने पर बैठ गए। दोनों गुटों में वैचारिक मतभेद को लेकर विरोध शुरू हो गया । देखते देखते नागरिकता संशोधन कानून के विरोध एक हिन्दू मुस्लिम दंगे में परिवर्तित हो गया । दिल्ली के दंगो का सच बेहद डरावना है। कई लोग मारे गए। तीन सौ के करीब लोग घायल हुए है।
चालीस के करीब लोगो ने जान गवां दी । इस दंगे का शिकार पुलिसकर्मी भी हुए है। साम्प्रदायिकता जहर देश में फैलाया जा रहा है। हमारे संविधान में राष्ट्र की अस्मिता का मूल स्रोत हम भारत के लोग है। राष्ट्र से अलग हटकर इस देश में किसी अन्य समूहों कि आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। इस देश की पहचान सर्वधर्मादभाव से की जाती है । 
भारत में सांप्रदायिक दंगो का इतिहास बड़ा डरावना रहा है। आजादी के समय कलकत्ता में हुए दंगो में लगभग चार हजार मौते हुए थी। बारह हजार लोग घायल हुए थे। वर्ष 1984 में हुए दंगो में हज़ारों सिक्खों को मारा गया था। अयोध्या का कांड , 1992-93 का मुंबई दंगा , 2002 का गुजरात दंगा आदि कुख्यात है। सांप्रदायिक दंगो ने हमेशा देश की एकता को आहत किया है। राजनैतिक रोटियां सेकने वाले इन दंगो की आड में अपना काम निकलते रहते है । लेकिन इन दंगो के शिकार हुए आम लोग वर्षों तक इस दुख से उबर नहीं पाते । लोगो को धर्म के नाम पर बरगलाना बहुत आसान होता है । एक दाढ़ी और बिना दाढ़ी के बाबा लोगो में अंतर बतला कर उनमें आपसी भेद भाव पैदा कर देना बहुत आसान होता है । देश के लोगो को इस तरह के फुट डालने वाले लोगो से बचना चाहिए । साम्प्रदायिक सदभाव सकारात्मक विचार नहीं है।
देश के राजनीतिक दलों को ईमानदारी के साथ काम करने का प्रयास करना चाहिए। साम्प्रदायिकता की बीमारी को किसी इंजेक्शन को देकर ठीक नहीं किया जा सकता । इसके समाप्ति के लिए व्यापक जन अभियान की जरूरत है । भारत के सभी लोग एक ही हैं। बेशक यहां भिन्न भिन्न रीति रिवाज हैं । यहां के संविधान में धर्म और आस्था के लिए सांविधानिक अधिकार भी दिए गए है। हमारा राष्ट्र सांप्रदायिक का परिणाम नहीं है । यहां सारी दुनिया को एक परिवार माने जाने की वसुधैव कुटुंबकम् की परम्परा है । देश के लोगो को आपसी मतभेद से ऊपर उठकर सोचना होगा । साम्प्रदायिकता से किसी का भी हित नहीं होता । राजनैतिक पार्टियों को इस संवेदनशील मुद्दे को गम्भीरता से लेना होगा । देश के सभी लोगो को अपनी ऊर्जा देश के विकास कार्यों में खर्च करनी चाहिए ।इसी में देश की और देश के वाशियो का हित है।


आकाशदीप द्विवेदी

No comments:

Post a Comment

 बड़ी दाढ़ी मूंछ रखे , आंखों में नज़र का चस्मा लगाए गुस्से में  लाल ठाकुर साहब  जोर जोर से साइकिल भांज रहे थे । तिवारी जी उनको  कनखियो से चि...